28 April, 2012

बस दूर ही रहना अच्छा लगता है

उसके  बिना  अब  चुप -चाप  रहना  अच्छा  लगता  है, 
ख़ामोशी  से  दर्द  को  सहना  अच्छा   लगता  है ।
जिस हस्ती  की  याद  में  आंसू  बरसते  है,
सामने  उसके  कुछ  ना कहना  अच्छा  लगता  है
मिल कर  उससे  बिछड़ ना  जाऊ डरता  रहता  हूँ,
इसलिए  बस दूर  ही  रहना  अच्छा लगता  है
जानता  हूँ  की  चाहत  में  आंसू  मिलते  है,
कुछ  भी  हो  अब  इस  ज़हर  को  पीना  अच्छा लगता  है
जी  चाहे  सब  खुशिया  ला  कर  उसको  दे  दू ,
उसके  प्यार  में  सब  कुछ  खोना  अच्छा  लगता  है
उसका  मिलना  ना  मिलना  किस्मत  की  बात  है,
पल  पल  उसकी  याद  में  रोना  अच्छा लगता  है... 

No comments:

Post a Comment